१ सिंह भूमि किसे कहते हैं?
.............................................................
२ लंगूर की यह प्रजाति एक भारतीय पर्वत को प्रतिध्वनित करती है?
..............................................................
३ भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी इसे घोषित किया गया है?
.............................................................
४ इस साल की बारिश मे तबाह हुए भारतीय शहर का नाम क्या है?
.............................................................
५ बारिश के बदलते जारहे पैटर्न के लिए हम इसे दोषी मानते हैं?
.............................................................
६ ओजोन लेयर इसे रोकने का काम करती है?
.............................................................
७ ग्रीन हाउस ईफेक्ट के लिए इसे सबसे बड़ा कारण माना जाता है?
.............................................................
८ पर्यावरण की द्रष्टि से कितने भू-भाग पर वन होना चाहिए?
.............................................................
९ राजस्थान के राज्य पक्षी का नाम लिखो?
.............................................................
१० सुन्दरलाल बहुगुणा जी द्वारा किए गए आन्दोलन का नाम क्या है?
.............................................................
११ मेनका गांधी जी के बनाए संगठन का नाम लिखिए ?
.............................................................
१२ आसाम का यह संरक्षित वन विश्व विख्यात है?
.............................................................
१३ इनका जन्मदिन पक्षी दिवस के रूप मे मनाया जाता है?
.............................................................
१४ राजाजी नेशनल पार्क इस प्रान्त मे है?
.............................................................
१५ इन्हें भारत का जल पुरुष कहते हैं?
.............................................................
१६ याददाश्त बढाने वाली बूटी का नाम क्या है?
.............................................................
१७ विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर है?
.............................................................
अब कुछ अपना आस पास से :
१८ अंतर राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
.............................................................
१९ रतलाम जिले मे संरक्षित प्रजाति की इस मछली का नाम क्या है?
.............................................................
२० मध्य प्रदेश के राज्य पशु का नाम लिखो?
.............................................................
विस्तार पुर्वक उत्तर लिखिए :
1 पर्यावरण सुधारने के लिए हमें क्या क्या प्रयास करने चाहिए?
रविवार, 3 अक्टूबर 2010
रविवार, 15 अगस्त 2010
स्वतंत्रता दिवस, वृद्धाश्रम में पुस्तक विमोचन कर मनाया
देश की स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी ने जो संग्राम किया उसके मूल सिद्धांत आज भी ज्यों के त्यों हमारे लिए लाभकारी हैं । स्वतन्त्रता संग्राम सत्य अहिंसा और प्रेम के आधार पर लड़ा गया । ये तत्व जीवन में उतारना वृद्धजनो के लिए तो और भी अनिवार्य हैं । वृद्धावस्था को उत्साह पूर्ण बनाए रखने में एक दुसरे की सहायता करना और प्रसन्न होना आवश्यक है । उक्त बातें रोटरी सेन्ट्रल द्वारा स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय विरयाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में वरिस्थ साहित्यकार श्री सत्यनारायण जी भटनागर ने कही । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष विनोद मूणत ने की।वृद्धाश्रम के निवासियों के हाथों श्री भटनागर जी के लेखों का प्रकाशित संकलन " संकट की घडी में मुस्कुराने का आनद लीजिये का विमोचन कराया गया।अन्तः वासी भीम सिंह ने भजन प्रस्तुत किया । स्वतंत्रता संग्राम के संस्मरण इस अवसर पर याद किये गए ।क्लब अध्यक्ष एवं सचीव ने वृद्धाश्रम में भोजन के अतिरिक्त मिठाई का वितरण किया । कार्यक्रम में क्लब के अशोक गाँधी , अशोक गंगवाल , श्याम जी विन्चुरकर , राजेश जैन आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट चेयरमेन राजेश घोटीकर ने किया जबकि आभार प्रदर्शन क्लब सचिव पंकज बिलाला ने व्यक्त किया ।
रविवार, 1 नवंबर 2009
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2009
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2009
रोटरी ने मनाया विश्व वन्यजीव संरक्षण सप्ताह
विश्व वन्यजीव संरक्षण सप्ताह प्रतिवर्ष अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह मे मनाया जाता है । रोटरी मंडल ३०४० ने इस सप्ताह के दौरान कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश अपने क्लबों को दिए थे ।
वन महोत्सव के रूप मे पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रम रोटरी अन्तरराष्ट्रीय के प्रीज़र्व प्लेनेट अर्थ प्रोग्राम के तहत आयोजित किए जा रहे हैं । उक्त जानकारी रोटरी मंडल ३०४० के ग्लोबल वार्मिंग अवेयरनेस चेयरमेन रोटे राजेश घोटीकर ने दी ।
रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल ने बर्ड्स वाचिंग ग्रुप के साथ मिलकर विश्व वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली द्वारा प्रेषित विजुअल स्लाईड का प्रदर्शन स्थानीय जन चेतना परिषद् द्वारा संचालित मूक बधीर विद्यालय मे जाकर किया । वन्य पशुओं , ग्राम्य पशुओं , नेचर एवं विभिन्न पक्षियों के रंगीन चित्र देखकर तथा विभिन्न पशु पक्षियों के मुखौटे पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे । अशोक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने भी इस कार्यक्रम मे उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष सुशील गोरेचा ने बताया की क्लब द्वारा विश्व वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के दौरान अनुदेषित कार्यक्रम वन महोत्सव एवं वन्यजीव संरक्षण के उद्देश्य को लेकर आयोजित किए गए है। ग्रामीणक्षेत्रों के विद्यालयों मे पढ़ रहे छात्रो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यवस्था दी जाना इसी पर्यावरण प्रकल्प का हिस्सा है।
कार्यक्रम मे क्लब पदाधिकारी, सदस्यों के अतिरिक्त विद्यालय परिवार के प्रधान अध्यापक सतीश तिवारी, शशिकुमार सिंह, उषा तिवारी, रेखा देवदा, नीना केन्दाले, सुचेता चंदेले, पूर्वा, स्मृति, पुष्पा, संध्या तथा अशोक विद्यालय की निर्मला, सीमा, वीणा आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रोटे राजेश जैन ने किया।
शासकीय महाविद्यालय मे रोटे मिलिंद डांगे द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।
चित्र कला प्रतियोगिता ११ को
रोटे यशवंत पावेचा ने वन्य जीव संरक्षण के पुनीत उद्देश्य पर मंडल द्वारा अनुदेशीत चित्र कला प्रतियोगिया की जानकारी देते हुवे बताया की विभिन्न कक्षाओं मे पढ़ रहे छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन रोटरी सभागृह मे दिनांक ११ अक्तूबर को प्रातः ९ बजे से आयोजित किया गया है ।

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2009
सोमवार, 31 अगस्त 2009
प्राक्रतिक भ्रमण पर सदस्य पहुंचे
सदस्यता लें
संदेश (Atom)