सोमवार, 31 अगस्त 2009

प्राक्रतिक भ्रमण पर सदस्य पहुंचे


२२ अगस्त २००९ को ईसरथूनी मे प्राक्रतिक झरने का आनंद लेने क्लब सदस्य जा पहुंचे ।

मौसम का लुत्फ़ और भुट्टे के मजे सदस्यों ने उठाये ।

वृक्षारोपण शीतलधाम तीर्थ पर : ११ अगस्त



Digamber Jain saint balachary shri 108 shri yogindra sagar ji maharaj creating sheetal dham teerth at ratlam district.
rotary club ratlam central members visited to sapling plantation here.
balachary gifted a tree to club president susheel gorecha.
balachary adressed a meeting here and told " save yourself by killing , keep the earth with tree filling"

पारिवारिक साहचर्य कार्यक्रम ९ अगस्त

पारिवारिक साहचर्य कार्यक्रम का आयोजन धोलावड मे आयोजित हुआ । यहाँ सभी ने भोजन ,भुट्टे , कचोरी पोहे का आनद लिया । सवेरे बस द्वारा प्रस्थान अशोक जी पिपाड़ा के निवास स्थान से किया गया । कई खेल प्रतियोगिताओं के अलावा झरने मे नहाने का आनंद भी लिया गया ।



पूर्व अध्यक्ष जी के सुपुत्र अनमोल का जन्मदिन ४ अगस्त ऐसे मना

पूर्व अध्यक्ष यशवंत पावेचा ने क्लब के माध्यम से त्रिवेणी रोड स्थित बकराशाला मे प्रातः ७:30 बजे २४० पशुओं के लिए चारा तथा ११ बजे सिलावाटों का वास स्थित अन्नक्षेत्र के वृद्ध जनों को भोजन कराया । अनमोल के जन्म दिवस के अवसर को क्लब द्वारा मनाये जाने का यह पहला अवसर था जिसमे अनमोल को उपहार प्रदान किया गया तथा जीव दया के निमित्त बनाए गए बकराशाला को पशु चारा उपलब्ध कराया गया ।

सेमीनार ऑन सक्सेस मन्त्र : २२ अगस्त


जीवन मे सफलता अनिवार्य है । सफलता के इन सूत्रों का प्रतिपादन करने के लिए एक कार्य शाला का आयोजन स्थानीय अजन्ता पेलेस स्थित सभाग्रह मे किया गया । अश्विनी कुमार ने वक्ता संबोधन देकर बताया की अपने उद्देश्य को किस रीती से तथा किन आवश्यक तत्वों के जरिये पूरा किया जा सकता है । आत्मविश्वास सफलता की पहली जरूरत है । कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष सुशील गोरेचा ने अतिथि स्वागत तथा स्वागत उदबोधन दिया । अखिलेश गुप्ता, पी के जैन, के एल जैन, हीरालाल डांगी , बालकृष्ण राठोर, हरजीत चावला , अमृत माण्डोत उपस्थित थे । अंत मे आभार प्रदर्शन राजेश जैन ने किया । यह कार्यक्रम तीन दिन चला और शहर के कई विद्यार्थी लाभान्वित हुए । दिनांक २४ से २७ तक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित हुआ जिसमे रोटरी परिवार के २६ सदस्यों ने तकनिकी शिक्षा ग्रहण की ।

क्लब के दल ने की गणेश आरती


समीपस्थ ग्राम इसरथुनी मे गणेशजी का मन्दिर निर्माण कार्य जारी है । गणेशोत्सव के अवसर पर यहाँ १३ दिवसीय अनुष्ठान प्रारम्भ किया गया । पहले दिन की आरती मे क्लब के अध्यक्ष सुशील गोरेचा , क्लब सर्विस चेयरमेन अशोक पिपाड़ा का जन्मदिवस भी मनाया गया यहाँ क्लब सचीव राजेश जैन , राजेश घोटीकर, राजेंद्र गादिया , यशवंत पावेचा ने आरती का लाभ लिया ।

अन्तरराष्ट्रीय युवा विनिमय दल का स्वागत : १५ अगस्त



इंदौर से मलेशिया को रवाना हुई अन्तरराष्ट्रीय युवा विनिमय की टीम का स्वागत रतलाम रेलवे स्टेशन पर किया गया । दल के प्रभारी रोटे सुधीन्द्र शर्मा ने उनके स्वागत एवं स्वल्पाहार के प्रति खुशी प्रकट की । मलेशिया जा रहे दल मे इतिशा पिपादा , निकिता गुप्ता, समुद्र गुप्ता, यश पारीख , सौरभ नौहाल तथा सार्थक नंदी शामिल हुए हैं । इस दल को विदाई इंदौर मे मंडलाध्यक्ष रोते ललित श्रीमाल की उपस्थिति मे दी गई । रतलाम स्टेशन पर स्वागत करने पहुंचे क्लब सदस्यों मे रोटे सुशील गोरेचा, राजेश जैन , अशोक पिपाड़ा, राजेश घोटीकर शामिल थे ।